राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी नफरत की राजनीती को समाप्त करने के लिए पुरे देश में संघर्ष कर रही है। आज भारत में नफरत और जातिगत राजनीती ने अपना वर्चस्व स्थापित कर चूका है जो भारत के लिए नुकसानदायक है। आज भारत के लोग जातिगत आधार पर एक दूसरे से अलग होते जा रहे है। यह भारत के लिए ठीक नहीं है इससे भारत कभी भी मजबूत नहीं हो सकता बल्कि देश और कमजोर होगा। राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी भारत की एक ऐसी पार्टी जो देश की एकता अखंडता को बनाये रखने के लिए संघर्ष कर रही है। भारत की जातिगत राजनीती को समाप्त कर भारत में समानता स्थापित करना ही राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी का उदेश्य है। राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी के लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है।
भारत की पहचान सभी धर्मो से और सभी समाज से है यदि ये समाज जाति के नाम पर बट जायेंगे तो वह दिन दूर नहीं भारत देश पूरी तरह से कमजोर हो जायेगा। भारत को बाहर के दुश्मनो से खतरा काम है लेकिन देश के अंदर छुपे हुए दुश्मन अधिक खतरनाक है। माना की हम अलग अलग समाज, धर्म और पंथ से आते है लेकिन हम सबका देश भारत है। जब देश ही नहीं रहेगा तो हम किससे लड़ेंगे अर्थात हम दुबारा गुलाम हो जायेंगे। अंग्रेजो ने आपसी फुट डालकर भारत को गुलाम बना लिया क्योकि उस समय भी हम आपस में लड़ रहे थे एक दूसरे को निचा दिखा रहे थे लेकिन हुआ क्या भारत गुलाम हो गया।
आज भारत में बेरोजगारी चरम सीमा पर है इसका मुख्य कारण भारत में जातिगत राजनीति है। जब तक देश में जातिगत राजनीति का बोलबाला रहेगा तबतक देश में बेरोजगारी रहेगी और महंगाई बढ़ती जाएगी। आज देश केवल झूठ बिक रहा है और रोजगार समाप्त हो रहा है। भारत देश को केवल झूठे सपने दिखाए जा रहे है जो देश को लगातार खोखला कर रहा है। आज के नौजवान को यह समझना होगा की भारत का भविष्य खतरे में है। भारत से बुराइयों और जातिगत राजनीति को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे।
दुनिया का एक मात्र देश जहाँ एक भी बेरोजगार नहीं है...